1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. ISIS आतंकी बग़दादी डरा मौत से, उत्तराधिकारी किया नियुक्त

ISIS आतंकी बग़दादी डरा मौत से, उत्तराधिकारी किया नियुक्त

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 10, 2016 09:28 am IST,  Updated : Nov 10, 2016 09:28 am IST

मोसूल में इराक़ी सेना की घेराबंदी के बाद ISIS के सरग़ना अबू बक्र अल-बग़दादी को अपनी मौत सामने नज़र आने लगी है। उसने अपने कुछ विश्वासपात्रों से कहा भी है कि उसे अब कभी भी

Baghdadi- India TV Hindi
Baghdadi

मोसूल में इराक़ी सेना की घेराबंदी के बाद ISIS के सरग़ना अबू बक्र अल-बग़दादी को अपनी मौत सामने नज़र आने लगी है। उसने अपने कुछ विश्वासपात्रों से कहा भी है कि उसे अब कभी भी मारा जा सकता है। यही वजह है कि उसने अपनीमौत की स्थिति में संगठन के नंबर दो को अपना उत्तराधिकारी नियुक्त कर दिया है।  

डेली मेल के अनुसार एक सूत्र ने बताया कि आतंकी गुट के मीडिया नेटवर्क पर ये ख़बर ज़ोरों पर चल रही है। संगठन में बग़ावत की आशंका को देखते हुए उत्तराधिकारी की पहचान गुप्त रखी जा रही है। 

ये भी पढ़ें: क्या अल-बग़दादी वाक़ई मारा गया...? जाने दरिंदे से जुड़ी 7 बातें

आपको बता दें कि ग्रुप के सीनियर नेताओं को भी बग़दादी के उत्तराधिकारी पर चर्चा की इजाज़त नही है। ये ख़बर ऐसे समय आई है जब इराकी सेना ने मोसूल को घेर लिया है जो ISIS का गढ़ हुआ करता था। मोसुल के पास क़य्यारह शहर से धुआं उठता देखा जा सकता है। ISIS ने घिरता देश तेल के कुओं में आग लगा दी है।

शहर के लोग पिछले दो महीने से धुएं में जी रहे हैं। उन्हें धुएं से तभी राहत मिलती है जब हवा का रुख बदलता है। यहां बिजली और पानी की भी किल्लत है। लोगों को सांस की शिकायत भी हो रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश