1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. ब्राजील के बेलेम शहर के बार में अंधाधुंध गोलीबारी ,11 लोगों की मौत

ब्राजील के बेलेम शहर के बार में अंधाधुंध गोलीबारी ,11 लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 20, 2019 02:54 pm IST,  Updated : May 20, 2019 02:54 pm IST

उत्तरी ब्राजील के एक बार में बंदूकधारियों के हमले में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई।

fierce firing in brazil's bar- India TV Hindi
fierce firing in brazil's bar

 रियो डी जेनेरियो। उत्तरी ब्राजील के एक बार में बंदूकधारियों के हमले में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। उत्तरी पारा राज्य के जनसुरक्षा विभाग ने बताया कि गोलीबारी बेलेम शहर में हुई। गोलीबारी के पीछे का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है। हमलावर गोलीबारी करने के बाद भाग गए, लेकिन समाचार वेबसाइट जी1 ने पुलिस के हवाले से बताया कि एक हमलावर घायल हो गया और वह पुलिस हिरासत में है। 

जी1 ने बताया कि गोलीबारी में छह महिलाओं और पांच पुरुषों की मौत हुई है।उसने बताया कि सात लोग एक मोटसाइकिल और तीन कारों में सवार होकर आए और उन्होंने गोलीबारी की । वे हमले के बाद घटनास्थल से भाग गए। 

एएफपी 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश