1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल का टैक्सी चालक गिरफ्तार, जानलेवा हादसे का आरोप

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल का टैक्सी चालक गिरफ्तार, जानलेवा हादसे का आरोप

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 21, 2017 03:31 pm IST,  Updated : Jun 21, 2017 03:31 pm IST

आस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के 37 वर्षीय एक टैक्सी चालक को खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर जानलेवा हादसा करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है

indian origin texi driver arrested in australia- India TV Hindi
indian origin texi driver arrested in australia

मेलबर्न: आस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के 37 वर्षीय एक टैक्सी चालक को खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर जानलेवा हादसा करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है और इस संबंध में उसके खिलाफ आरोप लगाए गए हैं। इस दुर्घटना में एक बुजुर्ग महिला की मौत को गई थी और 12 लोग घायल हुए थे। शेपार्टन मजिस्ट्रेट की अदालत ने जतींद्र पनेसर के अदालत में पेश होने के बाद हत्या के एक मामले में उसके खिलाफ सोमवार को आरोप लगाया। (अमेरिकी दर्शकों के सामने ही पाकिस्तान और अफगानिस्तान के राजदूत में जुबानी जंग)

पनेसर को जमानत पर रिहा किया गया था लेकिन उससे उसका पासपोर्ट ले लिया गया। उसे 24 अक्तूबर को अदालत में फिर से पेश होना होगा और उसे विक्टोरिया से बाहर जाने या वाहन चलाने की अनुमति नहीं है।

आस्ट्रेलिया ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन के अनुसार पुलिस ने कहा कि चालक ने नॉर्थ विक्टोरिया के अर्डमोना में अपने वाहन से मिनी बस को टक्कर मार दी थी। मिनी बस में 12 और टैक्सी में दो यात्री सवार थे। इस हादसे में 12 लोग घायल हो गए थे और बस में सवार एक महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई थी। पुलिस ने कहा, टैक्सी चालक को दुर्घटनास्थल पर ही रोक लिया गया था और वह जांच में पुलिस की मदद कर रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश