1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. ईरान का अमेरिका के साथ दबाव में आकर वार्ता से इनकार

ईरान का अमेरिका के साथ दबाव में आकर वार्ता से इनकार

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 05, 2018 11:18 am IST,  Updated : Aug 05, 2018 11:18 am IST

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम कासेमी ने कहा कि ईरान किसी दबाव में आकर अमेरिका के साथ वार्ता नहीं करेगा, खासकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ।

ईरान, अमेरिका- India TV Hindi
ईरान का अमेरिका संग दबाव में आकर वार्ता से इनकार Image Source : एपी

तेहरान: ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम कासेमी ने कहा कि ईरान किसी दबाव में आकर अमेरिका के साथ वार्ता नहीं करेगा, खासकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ। जिन्होंने समझौते का उल्लंघन किया है। समाचार एजेंसी आईआरएनए ने कासेमी के हवाले से बताया कि अगर अमेरिका वार्ता चाहता है तो उसे दबाव बनाना और प्रतिबंध लगाना बंद करना चाहिए। 

बहराम कासेमी ने कहा कि इस तरह के दबाव में वार्ता नहीं हो सकती और ईरान के लोग दबाव का विरोध करेंगे और आखिरकार जीतेंगे। इस बीच कासेमी ने अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध होने की संभावना से इनकार करते हुए कहा कि मौजूदा दुनिया में कोई भी देश इस तरह की गतिविधि को अंजाम देने में समर्थ नहीं है। 

बहराम कासेमी ने यह भी कहा कि तेहरान उम्मीद करता है कि मई में अमेरिका के समझौते से अलग होने के बाद यूरोपीय देश ईरानी परमाणु समझौते को बचाने के प्रस्तावों के एक व्यावहारिक पैकेज को आगे बढ़ाएंगे, जिसे जेसीपीओए के तौर पर भी जाना जाता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश