1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. जब ईरान के विदेश मंत्री ने कहा- अमेरिका को बीमारी है, वह प्रतिबंध लगाने का आदी

जब ईरान के विदेश मंत्री ने कहा- अमेरिका को बीमारी है, वह प्रतिबंध लगाने का आदी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 20, 2018 11:05 am IST,  Updated : Aug 20, 2018 11:05 am IST

ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ का कहना है कि अमेरिका, ईरान पर प्रतिबंध लगाने का आदी है। जरीफ ने सीएनएन को दिए साक्षात्कार में यह बात कही।

अमेरिका, ईरान- India TV Hindi
अमेरिका प्रतिबंध लगाने का आदी: ईरान Image Source : एपी

तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ का कहना है कि अमेरिका, ईरान पर प्रतिबंध लगाने का आदी है। जरीफ ने सीएनएन को दिए साक्षात्कार में यह बात कही। उन्होंने रविवार को तेहरान से सीएनएन को बताया, "मुझे विश्वास है कि अमरिका को यह बीमारी है, वह प्रतिबंध लगाने का आदी है।"

उन्होंने कहा, "यहां तक कि पूर्व राष्ट्रपति ओबामा के कार्यकाल के दौरान भी अमेरिका का पूरा जोर प्रतिबंधों पर था।" जरीफ ने घंटेभर लंबे साक्षात्कार में कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नकारात्मक रवैये के बावजूद ईरान परमाणु सौदे को संरक्षित रखना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश