Thursday, March 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. पाकिस्तान की नई सरकार के साथ काम करने को इच्छुक अमेरिका

पाकिस्तान की नई सरकार के साथ काम करने को इच्छुक अमेरिका

Edited by: India TV News Desk Published : Aug 19, 2018 02:04 pm IST, Updated : Aug 19, 2018 02:04 pm IST

अमेरिका ने इमरान खान के पाकिस्तान का नया प्रधानमंत्री बनने का स्वागत करते हुए देश एवं क्षेत्र में शांति एवं समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान की नई असैन्य सरकार के साथ काम करने की इच्छा जताई है।

पाकिस्तान, अमेरिका, इमरान खान- India TV Hindi
पाकिस्तान की नई सरकार के साथ काम करने को इच्छुक अमेरिका 

न्यूयॉर्क (अमेरिका): अमेरिका ने इमरान खान के पाकिस्तान का नया प्रधानमंत्री बनने का स्वागत करते हुए देश एवं क्षेत्र में शांति एवं समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान की नई असैन्य सरकार के साथ काम करने की इच्छा जताई है। इस्लामाबाद में कल एक साधारण समारोह में 65 वर्षीय इमरान खान ने पाकिस्तान के 22वें प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीथर नोर्ट ने एक बयान में कहा, “पाकिस्तान के नव निर्वाचित प्रधानमंत्री इमरान खान के पद संभालने का हम स्वागत करते हैं और इसे स्वीकार करते हैं।’’ बयान में कहा गया कि करीब 70 सालों से अमेरिका और पाकिस्तान का रिशता महत्त्वपूर्ण रहा है।

पाकिस्तान और अमेरिका के संबंधों में उस वक्त खटास आ गई थी जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्ंरप ने पाकिस्तान पर अमेरिका को “सिवाए झूठ और धोखे के” कुछ नहीं देने और आतंकवादियों को “सुरक्षित पनाहगाह’’ मुहैया कराने के आरोप लगाए थे। अमेरिका की कांग्रेस (संसद) ने पाकिस्तान को दी जाने वाली रक्षा सहायता राशि में कटौती कर उसे 15 करोड़ कर देने के लिए एक विधेयक भी पारित किया था जो प्रत्येक साल मिलने वाली एक अरब डॉलर से ज्यादा की राशि के ऐतिहासिक स्तर से काफी नीचे थी।

बयान में कहा गया, “पाकिस्तान में और क्षेत्र में शांति एवं समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए अमेरिका, पाकिस्तान की नई असैन्य सरकार के साथ काम करने को लेकर इच्छुक है।” इस बीच, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने खान को पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने की बधाई दी। दुजारिक ने कहा, “महासचिव और संयुक्त राष्ट्र व्यवस्था पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री खान के साथ काम करने को लेकर इच्छुक है।”

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement