1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रुपया नए रिकॉर्ड स्तर तक लुढ़का, डॉलर का भाव 70.15 रुपए पर बंद

रुपया नए रिकॉर्ड स्तर तक लुढ़का, डॉलर का भाव 70.15 रुपए पर बंद

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Aug 16, 2018 09:23 am IST,  Updated : Aug 16, 2018 05:07 pm IST

अमेरिका और तुर्की के बीच बढ़ी खींचतान की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर में आई तेजी की वजह से भारतीय करेंसी रुपए पर लगातार दबाव बढ़ रहा है

Rupee Falls to new against Dollar on Thursday- India TV Hindi
Rupee Falls to new against Dollar on Thursday

नई दिल्ली। अमेरिका और तुर्की के बीच बढ़ी खींचतान की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर में आई तेजी की वजह से भारतीय करेंसी रुपए पर लगातार दबाव बढ़ रहा है। गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया और भी नीचे लुढ़क गया है। गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया और भी नीचे लुढ़क गया है। रुपया करीब 25 पैसे की कमजोरी के साथ 70.15 प्रति डॉलर पर बंद हुआ है, दिन के कारोबार में रुपया 70.32 के स्तर तक लुढ़का था जो अबतक का सबसे निचला स्तर है।

डॉलर इंडेक्स में तेजी

अमेरिका और तुर्की की खींचतान की वजह से अमेरिकी डॉलर में लगातार तेजी आ रही है, डॉलर इंडेक्स ने बुधवार को 96.98 का ऊपरी स्तर छुआ है जो करीब 14 महीने में सबसे ऊपरी स्तर है। डॉलर इंडेक्स में आई तेजी की वजह से पूरी दुनिया की करेंसी में डॉलर के मुकाबले गिरावट है। यूरो भी डॉलर के मुकाबले करीब 14 महीने के निचले स्तर तक आ गया है। यही वजह है कि भारतीय रुपए पर भी दबाव देखा जा रहा है।

अमेरिका और तुर्की के बीच बढ़ी खींचतान

अमेरिका ने पहले तुर्की से आयात होने वाले स्टील और एल्यूमीनियम पर आयात शुल्क लगाने की घोषणा की थी और इसके जवाब में अब तुर्की ने भी अमेरिका से आयात होने वाली कई वस्तुओं पर आयात शुल्क लगाने का ऐलान कर दिया है। दोनो देशों के बीच बढ़ी इस खींचतान की वजह से तुर्की की कंरेंसी लीरा में भार गिरावट देखी जा रही है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा