1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. ISIS ने की फिलीपीन, ईरान में दिहादी हमलों की सराहना

ISIS ने की फिलीपीन, ईरान में दिहादी हमलों की सराहना

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 13, 2017 12:44 pm IST,  Updated : Jun 13, 2017 12:44 pm IST

इस्लामिक स्टेट समूह की ओर से आज एक ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी की गई जिसमें उसके एक प्रवक्ता ने फिलीपीन, ईरान में हुये जिहादी हमलों की सराहना की है।

ISIS appreciates the attacks in the Philippines and Iran- India TV Hindi
ISIS appreciates the attacks in the Philippines and Iran

बेरूत: इस्लामिक स्टेट समूह की ओर से आज एक ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी की गई जिसमें उसके एक प्रवक्ता ने फिलीपीन, ईरान में हुये जिहादी हमलों की सराहना की है। सोशल नेटवर्क पर जिहादी अकाउंटों के जरिए प्रसारित रिकॉर्डिंग में दुनियाभर के चरमपंथियों से मुस्लिमों के पवित्र महीने रमजान के दौरान हमले लगातार जारी रखने की अपील की गयी है। (दरिंदगी की हद, इस हैवान ने किया गधी का रेप)

फिलीपीन के एक शहर को पिछले महीने इस्लामिक आतंकवादियों ने बंधक बना लिया था जिसका हवाला देते हुये आईएस के प्रवक्ता अब्बुलहसन अल-मोहजर ने कहा पूर्वी एशिया में खलीफा के बच्चे, मारावी पर बढ़त लेने पर हम आपको बधाई देते हैं।

इस दक्षिणी शहर पर 23 मई को विद्रोहियों ने कब्जा कर लिया था। हजारों फिलीपीनी सैनिक उनसे लड़ रहे हैं। विद्रोहियों ने करीब 2,000 नागरिकों का मानव ढाल के तौर पर इस्तेमाल किया था। सेना के मुताबिक, शहर में हुयी भयंकर लड़ाई में कुल 58 सैनिक और पुलिसकर्मी तथा 20 से अधिक नागरिक मारे गये हैं। सेना के अनुमान के मुताबिक करीब 200 जिहादी भी मारे गये हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश