1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. अफगानिस्तान में आईएस आतंकवादी मारा गया

अफगानिस्तान में आईएस आतंकवादी मारा गया

 Written By: IANS
 Published : May 08, 2017 02:35 pm IST,  Updated : May 08, 2017 02:35 pm IST

अफगानिस्तान में अफगान और अमेरिकी सुरक्षा बलों के एक संयुक्त अभियान में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) का एक आतंकवादी मारा गया। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से देर रविवार जारी एक बयान के अनुसार...

isis- India TV Hindi
isis

काबुल: अफगानिस्तान में अफगान और अमेरिकी सुरक्षा बलों के एक संयुक्त अभियान में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) का एक आतंकवादी मारा गया। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से देर रविवार जारी एक बयान के अनुसार, नांगरहर में 27 अप्रैल को एक संयुक्त अभियान में आईएस खुरासान का सरगना अब्दुल हसीब मारा गया।

ये भी पढ़ें

एफे न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, "अफगानिस्तान में अफगान विशिष्ट बलों के अभियान में आईएसआईएस के सरगना अब्दुल हसीब मारा गया।"

अफगानिस्तान में मौजूद अमेरिकी बल ने भी अभियान में आईएस सरगना और साथ ही संगठन के कई शीर्ष कमांडरों और 35 अन्य आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि की है।

अफगानिस्तान में अमेरिकी बल और नाटो कमांडर जनरल जॉन निकल्सन ने कहा, "हमने पिछले नौ महीनों में दूसरे आईएसआईएस-के सरगना और साथ ही उनके दर्जनों सदस्यों और सैकड़ों लड़ाकों को मार गिराया।"

अमेरिका द्वारा नांगरहार प्रांत में आईएस के गढ़ को तबाह करने के उद्देश्य से बेहद शक्तिशाली बम गिराने के तीन सप्ताह बाद आईएस सरगना के मारे जाने की पुष्टि हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश