बेरूत: इस्राइल के लड़ाकू विमानों ने सीरिया की राजधानी दमिश्क के निकटवर्ती इलाकों में बमबारी की है। उक्त जानकारी सीरिया के मामलों पर नजर रखने वाली संस्था सीरियन ऑबजरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने दी है।
Related Stories
ब्रिटेन स्थित निगरानी समूह के निदेशक रमी अब्दुल रहमानी ने बताया कि इस्राइल के विमानों ने दमिश्क के निकट जमराया क्षेत्र में एक वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र और गोदामों सहित अन्य जगहों को निशाना बनाया। इन गोदामों में प्रशासन और इसके सहयोगियों ने हथियार और गोला-बारूद रखे थे।
सटीक लक्ष्य की तत्काल पहचान नहीं की जा सकी है। राजधानी में मौजूद संवाददाता ने भी धमाके की जोरदार आवाजें सुनी। सीरिया की सरकारी मीडिया ने बताया, ‘‘दमिश्क प्रांत में एक इस्राइली मिसाइल हमले ने हमारे वायु हमले को अवरूद्ध कर दिया और हमारे तीन ठिकानों को निशाना बनाया है।’’