1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. इजरायली वायुसेना अच्छी तकनीक, विमानों से लैस है: नेतन्याहू

इजरायली वायुसेना अच्छी तकनीक, विमानों से लैस है: नेतन्याहू

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Dec 28, 2017 01:30 pm IST,  Updated : Dec 28, 2017 01:30 pm IST

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का कहना है कि उनके देश के पास किसी भी तरह के खतरे से निपटने के लिए सक्षम वायुसेना है।

Israeli air force is equipped with good techniques and...- India TV Hindi
Israeli air force is equipped with good techniques and planes said Netanyahu

जेरूसलम: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का कहना है कि उनके देश के पास किसी भी तरह के खतरे से निपटने के लिए सक्षम वायुसेना है। सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, नेतन्याहू ने बुधवार को हैट्जेरीम वायुसैन्य अड्डे पर पायलटों के स्नातक समारोह में कहा, "इजरायल की वायुसेना अच्छी तकनीक, विमानों, विमान चालकों और रक्षात्मक तथा आक्रामक क्षमताओं से लैस हैं। इसके साथ ही वायुसेना समीप और दूरवर्ती लक्ष्यों को आसानी से भेदने में सक्षम है।" (बाली के समुद्र तट पर की गई आपात की घोषणा )

नेतन्याहू ने चेतावनी देते हुए कहा, "हम इजरायल को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से ईरानी सशस्त्र सेना को सीरिया में स्थापित होने नहीं देंगे और हम हमारे ऊपर खतरनाक हथियारों से हमला की स्थिति में बचाव के लिए काम करेंगे।"

उन्होंने गाजा पट्टी के बारे में कहा, "हम चाहते हैं कि स्थानीय आबादी शांति से रहे लेकिन गाजा में शांति गाजा के लिए सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण है।"

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश