1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. ब्राजील की अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा की गिरफ्तारी का आदेश दिया

ब्राजील की अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा की गिरफ्तारी का आदेश दिया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 06, 2018 02:39 pm IST,  Updated : Apr 06, 2018 02:39 pm IST

ब्राजील की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की गिरफ्तारी का आदेश दिया है...

Judge orders Brazil ex-president Lula jailed by Friday | AP Photo- India TV Hindi
Judge orders Brazil ex-president Lula jailed by Friday | AP Photo

रियो डी जेनेरियो: ब्राजील की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की गिरफ्तारी का आदेश दिया है। गुरुवार को ही अदालत ने अपनी टिप्पणी में कहा था कि भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें 12 वर्ष की सजा शुरू कर देनी चाहिए। अदालत ने उन्हें पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने के लिए शुक्रवार शाम तक का समय दिया है। यह आदेश उस वक्त आया है जब देश की सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति की सजा में देरी के अनुरोध को ठुकराने वाला आदेश पारित किया था। अदालत ने अपने आदेश में कहा है कि गिरफ्तारी के बाद लूला को हथकड़ी नहीं पहनाई जाएगी और उन्हें जेल की एक अलग सेल में रखा जाएगा। 

भ्रष्टाचार व मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों का सामना कर रहे लूला पर सरकारी अनुबंधों में कंपनियों का पक्ष लेने के एवज में एक अपार्टमेंट लेने का आरोप है। हालांकि, लूला अपार्टमेंट के स्वामित्व से इनकार करते रहे हैं। अदालत में लूला को दोषी पाया गया था और 2017 में साढ़े नौ साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। एक अपीलीय अदालत ने 24 जनवरी को धनशोधन व रिश्वत लेने के लिए दोषी करार दिए जाने के खिलाफ दायर लूला की याचिका को खारिज कर दिया था। अदालत ने उनकी प्रारंभिक सजा को कठोर कर दिया और इसे बढ़ाकर 12 साल से ज्यादा कर दिया था।

लूला को जेल में भेजने वाले आदेश से अक्टूबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में उनकी वापसी की योजना अधर में लटक गई है। कई सर्वे में पता चला था कि लूला को लोगों का समर्थन हासिल है। लूला पर अदालत के आदेश पर ब्राजील एकमत नहीं है। वहीं, लूला की वर्कर्स पार्टी ने घोषणा की है कि पूर्व राष्ट्रपति आपने गृह नगर साओ बर्नार्डो डो कैंपो में शुक्रवार को एक रैली को संबोधित करेंगे। लूला 2003 से लेकर 2011 तक ब्राजील के राष्ट्रपति रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश