1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. सोमालिया: मोगादिशु एयरपोर्ट के बाहर आत्मघाती हमले में 3 की मौत

सोमालिया: मोगादिशु एयरपोर्ट के बाहर आत्मघाती हमले में 3 की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 02, 2017 08:39 pm IST,  Updated : Jan 02, 2017 08:39 pm IST

सोमालिया की राजधानी मोगादिशु के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास सिक्यॉरिटी चेक पॉइंट पर एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदी एक गाड़ी को उड़ा दिया, जिसमें कम से कम 3 लोग मारे गए।

Somalia Attack | AP Photo- India TV Hindi
Somalia Attack | AP Photo

मोगादिशु: सोमालिया की राजधानी मोगादिशु के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास सिक्यॉरिटी चेक पॉइंट पर एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदी एक गाड़ी को उड़ा दिया, जिसमें कम से कम 3 लोग मारे गए। सोमालिया के एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कैप्टन मोहम्मद हुसैन ने कहा कि सुरक्षाकर्मी जब जांच बिंदु पर वाहनों की तलाशी ले रहे थे तभी बम फटा। यह जगह अफ्रीकी संघ शांतिरक्षक मिशन के मुख्य शिविर से कुछ सौ मीटर की दूरी पर है। जांच बिंदु संयुक्त राष्ट्र कार्यालय और विदेशियों एवं अधिकारियों से भरे रहने वाले पीस होटल के पास है। शक्तिशाली विस्फोट से आसपास की इमारतों की छतें उड़ गईं। 

Somalia Attack | AP Photo
Somalia Attack | AP Photo

हमले के बाद की तस्वीर। (AP फोटो)

हमले के बाद चेक पॉइंट पर एक और विस्फोट हुआ और भारी गोलीबारी की आवाजें आईं लेकिन तत्काल कोई ब्यौरा नहीं मिला है। अल कायदा से सम्बद्ध समूह अल शबाब ने हमले की जिम्मेदारी ली। समूह अकसर इस तरह के हमले करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश