1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. सीरिया: आतंकवादियों ने देश के दूसरे बड़े शहर पर किया कब्जा

सीरिया: आतंकवादियों ने देश के दूसरे बड़े शहर पर किया कब्जा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 06, 2016 09:29 pm IST,  Updated : Aug 06, 2016 09:29 pm IST

बेरूत: आतंकवादियों और विद्रोहियों ने सीरिया की सरकारी सेना से देश के दूसरे सबसे बड़े शहर अलेप्पो के समीप स्थित सामरिक रूप से अहम सैन्य ठिकानों पर कब्जा कर लिया और शहर की घेराबंदी कर

aleppo- India TV Hindi
aleppo

बेरूत: आतंकवादियों और विद्रोहियों ने सीरिया की सरकारी सेना से देश के दूसरे सबसे बड़े शहर अलेप्पो के समीप स्थित सामरिक रूप से अहम सैन्य ठिकानों पर कब्जा कर लिया और शहर की घेराबंदी कर दी। उधर, पश्चिमी देशों के समर्थन पाए अरब और कुर्द लड़ाकों ने दो माह के घमासान के बाद पूर्वोत्तर में स्थित मानबिज शहर इस्लामिक स्टेट से छीन लिया।

यह सारी घटनाएं अलेप्पो प्रांत में हो रही हैं। यह प्रांत गृह युद्ध का केन्द्र बना हुआ है और यहां दो लाख 80 हजार से ज्यादा लोगों की जानें गई हैं। इसकी प्रांतीय राजधानी अलेप्पो पर नियंत्रण के लिए 2012 के मध्य से ही विद्रोही लड़ाकों और सरकारी सेना के बीच संघर्ष जारी है। कभी आर्थिक केन्द्र रहा यह शहर विभाजित है और बमबारी के निशान यहां वहां साफ हैं।

ब्रिटेन स्थित सीरियन आब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स का कहना है कि अलेप्पो शहर पर कब्जे के लिए चली जंग में विद्रोही और आतंकवादी समूहों तथा सरकारी सेना के करीब 500 लोगों की मौत हुई है। आब्जर्वेटरी के अनुसार मृतकों में ज्यादातर विद्रोही और आतंकवादी हैं। सरकारी सेना के लोगों की मौत कम हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश