1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. 16 साल की लड़की से 33 लोगों ने 36 घंटे तक किया रेप!

16 साल की लड़की से 33 लोगों ने 36 घंटे तक किया रेप!

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 28, 2016 09:17 am IST,  Updated : May 28, 2016 03:06 pm IST

नई दिल्ली: ब्राजील के रियो डी जनेरो में दिल्ली के निर्भया गैंगरेप की तरह ही खौफनाक मामला सामने आया है।

brazil rape- India TV Hindi
brazil rape

साओ पाउलो (ब्राजील): ब्राजील के रियो डी जनेरो में दिल्ली के निर्भया गैंगरेप की तरह ही खौफनाक मामला सामने आया है। यहां 16 साल की एक लड़की से 33 लोगों ने 36 घंटे तक सामूहि  दुष्कर्म किया। मामला शहर के एक स्लम इलाके का है।

रेप के बाद उसके फोटोज और वीडियो ट्विटर पर डाल दिए। इस मामले के सामने आने के बाद ब्राजील के लोगों का गुस्सा भड़क गया। घटना के बाद ब्राजील में विरोध प्रदर्शनों का दौर शुरू हो गया है। ह्यूमन राइट्स कमीशन ने भी इस पर सख्त रुख दिखाया है। 800 लोगों ने एडमिनिस्ट्रेशन से इस मामले की शिकायत की, तब जाकर ट्वीट हटाए जा सके।

पीडि़ता अपने बॉयफ्रेड के घर रुकने गई थी। सुबह जागने पर वह उठी तो उसने खुद को 33 लोगों से घिरा पाया। इनमें से कुछ के पास पिस्टल और राइफल भी थीं। लड़की के ब्वॉयफ्रेंड ने उसे नशीले चीज दे दी थी। इसके बाद उसे रविवार सुबह होश आया। इसके बाद दरिदों से 36 घंटे से अधिक समय तक लड़की के साथ गैंगरेप किया। हादसे के बाद अस्पताल में भर्ती लड़की सदमे में है।

लड़की किसी तरह मंगलवार को अपने घर पहुंची। उसकी हालत देखकर परिवार वाले सब समझ गए थे पर उन्होंने बिना कुछ बोले उसे हॉस्पिटल में एडमिट करवा दिया। फिलहाल, लड़की का ट्रीटमेंट जारी है। लड़की के परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। उसकी दादी ने कहा- वह बुरी तरह टूट चुकी है और सिर्फ रोती रहती है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने लड़की के ब्वॉयफ्रेंड समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है।

दो महीने बाद ब्राजील के रियो में ओलंपिक होने हैं। ऐसे में इस घटना ने वहां की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 2012 में निर्भया केस के दौरान ब्राजील की मीडिया ने मामले को तूल देते हुए जबरदस्त तरीके से कवर किया था और भारत को महिलाओं के लिए खतरनाक जगह बताया था। पर वही ब्राजील की मीडिया अब इस मामले पर चुप्पी साधे हुए है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश