1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. उत्तर पश्चिम सीरिया में हवाई हमले में 50 से अधिक विद्रोही लड़ाके मारे गये

उत्तर पश्चिम सीरिया में हवाई हमले में 50 से अधिक विद्रोही लड़ाके मारे गये

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 26, 2020 06:27 pm IST,  Updated : Oct 26, 2020 06:27 pm IST

सीरिया में विपक्षी प्रवक्ता एवं युद्ध की निगरानी करने वाले एक संगठन ने कहा है कि उत्तर पश्चिम सीरिया में स्थित विद्रोहियों के एक प्रशिक्षण शिविर पर किये गये हवाई हमले में 50 से अधिक लड़ाके मारे गये हैं।

More than 50 rebel fighters killed in airstrikes in northwest Syria- India TV Hindi
More than 50 rebel fighters killed in airstrikes in northwest Syria Image Source : AP

बेरूत: सीरिया में विपक्षी प्रवक्ता एवं युद्ध की निगरानी करने वाले एक संगठन ने कहा है कि उत्तर पश्चिम सीरिया में स्थित विद्रोहियों के एक प्रशिक्षण शिविर पर किये गये हवाई हमले में 50 से अधिक लड़ाके मारे गये हैं। तुर्की समर्थित सीरिया के विपक्षी समूह के प्रवक्ता युसूफ हमूद ने कहा कि सोमवार को हुये इस हवाई हमले के बारे में माना जाता है कि यह रूस ने किया है।

हमूद ने कहा कि हवाई हमले में इदलिब प्रांत के फैलाक अल शाम द्वारा संचालित प्रशिक्षण शिविर को निशाना बनाया गया है। फैलाक अल शाम विद्रोहियों के बड़े संगठनों में से एक है। सीरिया में लड़ाई की निगरानी करने वाले ब्रिटेन स्थित सीरियन आब्जर्वेट्री फार ह्यूमन राइट्स ने कहा हे कि इस हमले में 56 लड़ाके मारे गये हैं और करीब 50 घायल हुये है। राहत एवं बचाव अभियान अब भी जारी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश