1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. गिनीज बुक में नाम दर्ज कराने के लिए किये हैरतअंगेज कारनामे...

गिनीज बुक में नाम दर्ज कराने के लिए किये हैरतअंगेज कारनामे...

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 05, 2016 07:42 am IST,  Updated : Apr 05, 2016 10:34 am IST

कई लोग ऐसे हैं जो गिनीज बुक में नाम दर्ज कराने के लिए ऐसे कारनामे कर बैठते हैं जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं।

record- India TV Hindi
record

नई दिल्ली: दुनिया में  ऐसे कईं लोग हैं जो अपने अजीबों-गरीब कामों के लिए जाने जाते हैं और ऐसे ही लोगों का नाम गिनीज बुक में भी लिखा जाता है क्योंकि वह ऐसा काम करते हैं जिन्हें कोई साधारण व्यक्ति नहीं कर सकता। लेकिन कई लोग ऐसे हैं जो गिनीज बुक में नाम दर्ज कराने के लिए ऐसे कारनामे कर बैठते हैं जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं।

1. फ्रांस के रहने वाले माइकल लोटिटो दुनिया के एक ऐसे इंसान हैं जो टीवी, बाइक के पार्टस् को आसानी से खा जाते हैं। हैरान करने वाली बात तो यह है कि एक बार उन्होंने पूरे प्लेन को खा लिया था। इस प्लेन को खाने में उन्हें 2 साल लगे। माइकल की 57 की उम्र में सामान्य मौत हुई  थी।

2. बिपिन लार्किन ने भी अपना नाम गिनीज बुक में दर्ज कराया है। यह लड़की के ऊपर तरबूज रखकर काटते हैं। इन्होंने एक मिनट में 48 तरबूज काटने का रिकॉर्ड बनाया है।

3. 11 साल के फिन केहेलर का नाम भी गिनीज बुक में रिकॉर्ड है। इन्होंने 10 सेकेंड में 43 घोंघे को अपने चेहरे पर रखकर रिकॉर्ड बनाया है।

4. ब्रिटेन की रहने वाली महिला जिल ड्रेक जो कि, पेशे से टीचर हैं उन्होंने गिनीज बुक में सबसे ज्यादा तेज चीखने का रिकॉर्ड बनाया है।

5. फरमैन के नाम गिनीज बुक में कुल 551 रिकॉर्ड दर्ज हैं। उन्होंने अजीब अजीब से काम करके यह रिकॉर्ड बनाए हैं। नके नाम दुनिया के सबसे छोटी पोगो स्टिक से 27,000 जंप करने का रिकॉर्ड है। इतना ही नहीं, बेसबॉल बैट को हाथ पर बैलेंस करके दौड़ने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है।

6. ली स्टेवर्ट नाम के इस व्यक्ति ने 1 मिलीयन शब्द टाइप करने का रिकॉर्ड बनाया है। इस काम को करने के लिए उन्हें 16 साल 7 महीने का समय लगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश