1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. मिलिए टोबैको टायकून ट्रैवर्स बेयोन से जिसने पहनाया अपनी बीवी को कुत्ते का पट्टा

मिलिए टोबैको टायकून ट्रैवर्स बेयोन से जिसने पहनाया अपनी बीवी को कुत्ते का पट्टा

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 19, 2015 05:27 pm IST,  Updated : May 19, 2015 07:15 pm IST

अमीरों के अजीबो-गरीब शौक होते है इसमें कोई दो राय नहीं। कोई महंगी गाड़ियों का शौक रखता है तो कोई महंगी पार्टीज़ का। लेकिन उन्हीं में से एक आदमी ऐसा भी है जो अपनी ही

टोबैको टायकून जिसने...- India TV Hindi
टोबैको टायकून जिसने पहनाया अपनी बीवी को कुत्ते का पट्टा

अमीरों के अजीबो-गरीब शौक होते है इसमें कोई दो राय नहीं। कोई महंगी गाड़ियों का शौक रखता है तो कोई महंगी पार्टीज़ का। लेकिन उन्हीं में से एक आदमी ऐसा भी है जो अपनी ही पत्नी को कुत्ते की तरह बांध कर रखता है। वो है ऑस्ट्रेलिया का ट्रैवर्स बेयोन जो एक टोबैको टायकून है और खुद को 'कैंडीमैन' बताता है। बेयोन ने कईं अमीरी शौक पाल रखे है और इसका नज़ारा वो लोगों को इंस्टाग्राम पर देता रहता है जिसमें महंगी कारों से लेकर पूल साइड पार्टीज भी शामिल है।

वेबसाईट डेलीमेल की एक रिपोर्ट के हिसाब से, बेयोन का ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में 23.37 करोड़ रुपए का एक आलीशान बंगला है जहां वह दिनभर शानदार पार्टीज़ रखता है। इन पार्टीज़ में बिकिनी गर्ल्स और यहां तक की न्यूड गर्ल्स भी शामिल होती है।

नशे और सेक्स से सराबोर इस पार्टी में उनकी पत्नी ताएशा भी शामिल होती है लेकिन ताएशा की दादा-दादी ग्राहम और इवॉन का आरोप है कि ताएशा को ट्रैवर्स कुत्ते की तरह पट्टे से बांध कर रखता है और उससे बदसलूकी करता है। ट्रैवर्स की शेयर की गई एक फोटों में ये बात साबित होती भी दिखती है। हालांकि उसके केप्शन में लिखा है ये उसका स्टाईल है।

Rave Party 2

अपने इस आलीशान बंगले में ट्रैवर्स पत्नी ताएशा व दो बच्चों के साथ रहता है। ताएशा के दादा-दादी को डर है कि ट्रैवर्स के ऐसे शौक, जिसमें नग्न लड़्कियां भी शामिल होती है, से उनके दोनों नातिन पर बुरा असर पड़ेगा व उनका भविष्य भी बरबाद हो जायेगा। हालांकि ट्रैवर्स ने अपना बताव करते हुए इंस्टाग्राम पर ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ नजर आ रहा है। इसके साथ वो लिखते है कि "हमारी सुबह बाकी लोगों की सुबह की तरह ही होती है। मैं इनका (परिवार) रक्षक और भरण-पोषणकर्ता हूं। #wearesafewithourdad #rolemodel."

Rave Party

अगली स्लाईड में देखिए ट्रैवर्स की आलीशान पार्टीज़ की कुछ और तस्वीरें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश