1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा आर्डेन गर्भवती, इस साल जून में गूंजेगी किलकारी

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा आर्डेन गर्भवती, इस साल जून में गूंजेगी किलकारी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 19, 2018 11:24 am IST,  Updated : Jan 19, 2018 11:24 am IST

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा आर्डेन गभर्वती हैं। बीबीसी ने बताया कि आर्डेन और उनके पति क्लार्क गेफोर्ड के घर में इस साल जून में किलकारी गूंज सकती है, जिसके बाद आर्डेन ने छह सप्ताह के अवकाश की योजना है।

New Zealand Prime Minister Jacinda Ardern pregnant- India TV Hindi
New Zealand Prime Minister Jacinda Ardern pregnant

वेलिंगटन: न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा आर्डेन गभर्वती हैं। बीबीसी ने बताया कि आर्डेन और उनके पति क्लार्क गेफोर्ड के घर में इस साल जून में किलकारी गूंज सकती है, जिसके बाद आर्डेन ने छह सप्ताह के अवकाश की योजना है। (21 से 27 जनवरी के बीच यूरोप दौरे पर जाएंगे अमेरिकी विदेश मंत्री )

आर्डेन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "हमें लगता है कि 2017 एक बड़ा साल होने जा रहा है।" आर्डेन (37) 1856 के बाद न्यूजीलैंड की सबसे युवा प्रधानमंत्री बनी थीं। उन्होंने अक्टूबर 2017 में पद संभाला था। गर्भवती होने की खबर के ऐलान के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर चारों ओर से बधाइयां मिल रही हैं।

आर्डेन की लेबर पार्टी सितंबर में हुए चुनाव में दूसरे स्थान पर रही थी। चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला था। उन्होंने न्यूजीलैंड फर्स्ट पार्टी के नेता विंस्टन पीटर्स के समर्थन से सरकार बनाई थी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश