1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. पाकिस्तान ने भारत के नक्शा विधेयक को बताया यूएन प्रस्ताव का उल्लंघन

पाकिस्तान ने भारत के नक्शा विधेयक को बताया यूएन प्रस्ताव का उल्लंघन

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 25, 2016 06:23 am IST,  Updated : May 25, 2016 06:23 am IST

संयुक्त राष्ट्र: भारत के प्रस्तावित नक्शा विधेयक को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने का प्रयास करते हुए पाकिस्तान ने आज कहा कि जम्मू-कश्मीर के विवादित क्षेत्र को भारत के अभिन्न अंग के रूप में दिखाना संयुक्त राष्ट्र

Pakistan’s Permanent Representative to the United Nations...- India TV Hindi
Pakistan’s Permanent Representative to the United Nations Maliha Lodhi

संयुक्त राष्ट्र: भारत के प्रस्तावित नक्शा विधेयक को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने का प्रयास करते हुए पाकिस्तान ने आज कहा कि जम्मू-कश्मीर के विवादित क्षेत्र को भारत के अभिन्न अंग के रूप में दिखाना संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् के प्रस्ताव का उल्लंघन है और वह तथ्यात्मक रूप से गलत तथा नैतिक रूप से अस्वीकार्य है।

भारत के नक्शा विधेयक पर पाकिस्तान ने यूएन से की हस्तक्षेप की मांग

भारतीय संसद में कश्मीर के नक्शे पर तैयार विधेयक के मसौदे को लेकर पाकिस्तान ने पिछले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की थी। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की राजदूत मलीहा लोधी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून और उस माह सुरक्षा परिषद् के अध्यक्ष मिस्र के अब्दुललतिफ अबुलता को पत्र लिखा था। इस पत्र को संयुक्त राष्ट्र ने आज मीडिया में जारी किया है। पत्र में लोधी ने भारत के भूस्थानिक सूचना विनियमन विधेयक 2016 के मसौदे का हवाला देते हुए कहा था कि पाकिस्तान को विधेयक संबंधी गंभीर चिंता है।

पाकिस्तान ने पत्र में लिखा, अंतर्राष्ट्रीय समुदाय करे कश्मीरी लोगों के प्रति जिम्मेदारी का सम्मान

लोधी ने पत्र में लिखा है, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् के प्रस्तावों और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन कर भारत जम्मू-कश्मीर के विवादित क्षेत्र को भारत का हिस्सा दिखाता रहा है, जो तथ्यात्मक रूप से गलत है, कानूनी तौर पर असमर्थनीय और नौतिक रूप से अस्वीकार्य है। दुख की बात है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय और संयुक्त राष्ट्र भारत की इस कार्रवाई पर ध्यान देने में असफल रहे हैं। लोधी ने पत्र में लिखा है कि अंतरराष्टूीय समुदाय को जम्मू-कश्मीर के लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारी का सम्मान करना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश