1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. मेडागास्कर में प्लेग से 94 लोगों की मौत, 11 हजार संदिग्ध मामले: WHO

मेडागास्कर में प्लेग से 94 लोगों की मौत, 11 हजार संदिग्ध मामले: WHO

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 20, 2017 09:26 pm IST,  Updated : Oct 20, 2017 09:26 pm IST

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने शुक्रवार को कहा कि मेडागास्कर में प्लेग से मरने वालों की संख्या 94 हो गई है...

Madagascar Plague | AP Photo- India TV Hindi
Madagascar Plague | AP Photo

जिनेवा: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने शुक्रवार को कहा कि मेडागास्कर में प्लेग से मरने वालों की संख्या 94 हो गई है तथा इसके संदिग्ध मामलों की संख्या 11,000 से अधिक हो गई है। आपको बता दें कि अफ्रीकी महाद्वीप में स्थित मेडागास्कर दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक है।

अधिकारियों ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि हिंद महासागर क्षेत्र के इस गरीब देश में प्लेग से 74 लोगों की मौत हो गई है और इसके 805 मामले प्रकाश में आए हैं। अफ्रीका में स्वास्थ्य आपात सेवा मामले के WHO के निदेशक इब्राहीम सोके फाल ने जिनेवा में बताया कि प्लेग के 1,153 संदिग्ध मामले सामने आए हैं। 300 मामलों की प्रयोगशालाओं में पुष्टि हो चुकी है।

फाल ने कहा कि एंटीबायोटिक की 13 लाख खुराक मेडागास्कर में भेजी गई है जिससे 5,000 मरीजों का उपचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इन दवाओं के जरिए संक्रमण की चपेट में आ सकने वाले लगभग एक लाख लोगों को सुरक्षित भी रखा जा सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश