1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. पूर्व कर्मचारी के साथ प्रेम संबंधों के चलते बढ़ा ऑस्ट्रेलियाई उप प्रधानमंत्री पर दबाव

पूर्व कर्मचारी के साथ प्रेम संबंधों के चलते बढ़ा ऑस्ट्रेलियाई उप प्रधानमंत्री पर दबाव

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Feb 13, 2018 11:38 am IST,  Updated : Feb 13, 2018 11:38 am IST

ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री बार्नबी जॉयस तथा उनकी एक पूर्व कर्मचारी के प्रेम संबंधों के खुलासे के बाद से उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है और अब मंत्रिस्तरीय नियमों के उल्लंघन का मुद्दा उठने से उप प्रधानमंत्री पर दबाव और बढ़ गया है।

Pressure on Australian Deputy Prime Minister due to love...- India TV Hindi
Pressure on Australian Deputy Prime Minister due to love relations with former employee

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री बार्नबी जॉयस तथा उनकी एक पूर्व कर्मचारी के प्रेम संबंधों के खुलासे के बाद से उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है और अब मंत्रिस्तरीय नियमों के उल्लंघन का मुद्दा उठने से उप प्रधानमंत्री पर दबाव और बढ़ गया है। ‘सिडनी डेली टेलीग्राफ’ ने पिछले सप्ताह जॉयस की प्रेमिका की एक तस्वीर मुख पृष्ठ पर प्रकाशित कर उनके गुप्त संबंधों का खुलासा किया था। इस खबर के बाद जॉयस की पत्नी ने कहा कि वह और उनकी चारों बेटियां सकते में हैं। (दक्षिण चीन सागर के जरिए होकर गुजरेगा ब्रितानी युद्धपोत )

मामले में गत मंगलवार को जॉयस ने सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांगी थी। नियम के अनुसार मंत्रियों के ‘‘साथियों’’ को प्रधानमंत्री की अनुमति के बिना मंत्री कार्यालयों में नौकरी नहीं दी जा सकती। नेशनल पार्टी के प्रमुख ने जॉयस ने कहा, ‘‘मैं आचार संहिता से अवगत हूं।

यह स्पष्ट है कि विक्की कैंपियन (उनकी प्रेमिका) अब मेरी साथी है। लेकिन जब वह मेरे कार्यालय में काम कर रही थी, तब वह मेरी साथी नहीं थी।’’ विक्की पिछले साल से उनके लिए काम नहीं कर रही हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश