1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. यूनान जा रही विस्थापितों से भरी नौका डूबी, 22 की मौत

यूनान जा रही विस्थापितों से भरी नौका डूबी, 22 की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 15, 2015 05:56 pm IST,  Updated : Sep 15, 2015 05:56 pm IST

अंकारा: विस्थापितों को लेकर यूनान जा रही नौका के तुर्की के दक्षिणपश्चिमी तट पर आज डूबने से इस पर सवार 11 महिलाओं और चार बच्चों सहित कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई।

यूनान जा रही...- India TV Hindi
यूनान जा रही विस्थापितों से भरी नौका डूबी, 22 की मौत

अंकारा: विस्थापितों को लेकर यूनान जा रही नौका के तुर्की के दक्षिणपश्चिमी तट पर आज डूबने से इस पर सवार 11 महिलाओं और चार बच्चों सहित कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई। एक समाचार एजेंसी ने खबर दी कि तुर्की तटरक्षक बल ने यूनान के द्वीप कोस के पास डातका के तट पर डूबी लकड़ी की नौका से 211 विस्थापितों को बचाया।

विस्थापितों के नागरिकता का फिलहाल कोई पता नहीं चला है। एजेंसी ने कहा कि बचाव प्रयास अब भी जारी हैं। गौरतलब है कि ज्यादातर विस्थापित और शरणार्थी वे हैं जो सीरिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और अफ्रीका में संघर्ष के कारण यूरोपीय संघ में शरण के प्रयास में हैं।

इसे भी पढ़े:- यूरोप पहुंचने की कोशिश में डूबे 34 प्रवासी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश