1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. दुबई: विमान में सांप दिखने से उड़ान रद्द की गई

दुबई: विमान में सांप दिखने से उड़ान रद्द की गई

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 09, 2017 04:56 pm IST,  Updated : Jan 09, 2017 04:56 pm IST

दुबई: मस्कट से दुबई जाने वाले एक विमान में सांप दिखने से उड़ान रद्द कर दी गई। गल्फ न्यूज की सोमवार की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को अमीरात एयरलाइंस की उड़ान में सांप उस वक्त

emirates- India TV Hindi
emirates

दुबई: मस्कट से दुबई जाने वाले एक विमान में सांप दिखने से उड़ान रद्द कर दी गई। गल्फ न्यूज की सोमवार की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को अमीरात एयरलाइंस की उड़ान में सांप उस वक्त देखा गया, जब विमान में यात्री सवार होने जा रहे थे।

अमीरात एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, "हमने असुविधा के लिए यात्रियों से क्षमा मांगी।"

उन्होंने बताया कि इंजीनियरिंग और सफाईकर्मियों की टीम ने विमान की सफाई कर सांप को निकाला, उसके बाद विमान यात्रियों को सवार होने की अनुमति दी गई। पिछले साल नवंबर में टेरेओन से मेक्सिको सिटी के लिए उड़ान भरने को तैयार मेक्सिकन एयरलाइन के विमान में भी एक सांप देखा गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश