1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. सोमालिया: अल-शबाब ने होटल पर किया हमला, 4 सुरक्षाकर्मियों की मौत

सोमालिया: अल-शबाब ने होटल पर किया हमला, 4 सुरक्षाकर्मियों की मौत

 Written By: IANS
 Published : Feb 09, 2017 05:56 pm IST,  Updated : Feb 09, 2017 05:56 pm IST

पूर्वोत्तर सोमालिया के बोसासो शहर के एक होटल पर बुधवार को कुछ आतंकवादियों ने धावा बोल दिया। इस हमले में 4 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को बताया कि 2 हमलावर भी मारे गए।

Al Shabaab Fighters | AP File Photo- India TV Hindi
Al Shabaab Fighters | AP File Photo

मोगादिशू: पूर्वोत्तर सोमालिया के बोसासो शहर के एक होटल पर बुधवार को कुछ आतंकवादियों ने धावा बोल दिया। इस हमले में 4 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को बताया कि 2 हमलावर भी मारे गए।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अल-कायदा से जुड़े आतंकवादी समूह अल-शबाब के सदस्यों ने बुधवार सुबह बोसासो के इंटरनेशनल विलेज होटल पर धावा बोला, लेकिन प्रवेश द्वार पर खड़े सुरक्षाकर्मियों ने उनका मुकाबला करते हुए उन्हें अंदर जाने से रोक दिया।

पुलिस अधिकारी अहमद सैद ने बताया कि आतंकवादी होटल के अंदर घुसने की फिराक में थे, लेकिन सुरक्षा कर्मियों की जवाबी कार्रवाई के कारण आतंकवादी भाग गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश