1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. दक्षिण अफ्रीका में अबतक की सबसे घातक दुर्घटना, कार ने 23 लोगों को रौंदा, 30 लोग घायल

दक्षिण अफ्रीका में अबतक की सबसे घातक दुर्घटना, कार ने 23 लोगों को रौंदा, 30 लोग घायल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Mar 26, 2018 12:41 pm IST,  Updated : Mar 26, 2018 12:57 pm IST

दक्षिण अफ्रीकी देश मोजांबिक की राजधानी मापुटो में लुइस कैब्रल क्षेत्र के पास राष्ट्रीय सड़क संख्या चार पर रविवार सुबह एक हल्के वाहन ने लोगों के समूह को टक्कर मार दी जिसमें कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई और लगभग 30 लोग घायल हो गए।

south africa- India TV Hindi
south africa

मापुटो: दक्षिण अफ्रीकी देश मोजांबिक की राजधानी मापुटो में लुइस कैब्रल क्षेत्र के पास राष्ट्रीय सड़क संख्या चार पर रविवार सुबह एक हल्के वाहन ने लोगों के समूह को टक्कर मार दी जिसमें कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई और लगभग 30 लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, 21 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो ने मापुटो सेंट्रल अस्पताल में दम तोड़ दिया। (नहीं थम रही फेसबुक की मुश्किलें, अब इस कारण फिर आया सवालों के घेरे में )

पुलिस जनरल कमांड में यातायात विभाग के प्रमुख पाउलो लांगा ने कहा, "यह संभवत: देश में एक हल्के वाहन से होने वाली अब तक की सबसे घातक सड़क दुर्घटना है।" समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने लांगा के हवाले से बताया कि कार ने पहले कई बैरियर्स को टक्कर मारी और फिर एक पैदल यात्री पुल के खंभों के बीच जाकर रुक गई। इस भीषण दुर्घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के सटीक कारण की जानकारी नहीं है लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पास के बार में लड़ाई के बाद कार चालक भागने की कोशिश कर रहा था। यह भी माना जा रहा है कि ड्राइवर जिसने दुर्घटना का शिकार हुए बाकी लोगों के साथ घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, वह शराब के नशे में था। लांगा ने कहा, "अधिकांश पीड़ित मापुटो शहर के बाहरी इलाके में स्थित लुइस कैब्रल के आसपास के निवासी थे।"

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश