1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. बगदाद में आत्मघाती विस्फोट और हमलों में 27 मरे

बगदाद में आत्मघाती विस्फोट और हमलों में 27 मरे

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 06, 2017 08:33 am IST,  Updated : Jan 06, 2017 08:33 am IST

बगदाद: बगदाद में आज कई हमले हुए और एक व्यस्त इलाके में आत्मघाती कार विस्फोट भी हुआ जिससे कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहर के

Baghdad attack- India TV Hindi
Baghdad attack

बगदाद: बगदाद में आज कई हमले हुए और एक व्यस्त इलाके में आत्मघाती कार विस्फोट भी हुआ जिससे कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहर के व्यस्त बाब अल मुआदम इलाके में एक बस स्टेशन के समीप आत्मघाती हमलावर ने दुकानों और खाने पीने की जगह को निशाना बनाया। इस हमले में 11 लोग मारे गए और कम से कम 22 लोग घायल हो गए। 

अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले दिन में बगदाद में जगह जगह हमले हुए जिनमें कम से कम 16 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए। एक चिकित्सा अधिकारी ने हताहतों के आंकड़ों की पुष्टि की। अभी तक किसी ने भी इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश