1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. इंडोनेशिया में पुलिस थाने पर आत्मघाती हमला, अधिकारी घायल

इंडोनेशिया में पुलिस थाने पर आत्मघाती हमला, अधिकारी घायल

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 05, 2016 08:48 am IST,  Updated : Jul 05, 2016 08:48 am IST

जकार्ता: इंडोनेशिया के सोलो शहर में एक पुलिस थाने पर आज बाइक सवार एक आत्मघाती हमलावर ने हमला कर दिया जिससे एक अधिकारी घायल हो गया है। राष्ट्रीय पुलिस प्रवक्ता बॉय राफली अमार ने बताया

Attack on police station in Indonesia- India TV Hindi
Attack on police station in Indonesia

जकार्ता: इंडोनेशिया के सोलो शहर में एक पुलिस थाने पर आज बाइक सवार एक आत्मघाती हमलावर ने हमला कर दिया जिससे एक अधिकारी घायल हो गया है। राष्ट्रीय पुलिस प्रवक्ता बॉय राफली अमार ने बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजकर 35 मिनट पर हमलावर जावा द्वीप स्थित स्टेशन के पीछे के हिस्से में घुस गया। प्रवक्ता ने मेट्रो टीवी को बताया, हमलावर वहां पहुंचकर कैंटीन में जाने के लिए बहस करने लगा था। इसके बाद वह अपनी मोटरसाइकिल से जबरदस्ती अंदर दाखिल हो गया।

शुरूआती जानकारी के मुताबिक इस हमले में पुलिस का एक सदस्य घायल हो गया और हमलावर मारा गया। जकार्ता में जनवरी में भी एक आत्मघाती हमला हुआ था जिसमें चार नागरिक और चार हमलावर मारे गए थे। इंडोनेशिया में पिछले सात साल में हुआ यह सबसे बड़ा हमला था।

इंडोनेशिया विश्व की सर्वाधिक मुस्लिम आबादी वाला देश है। पिछले 15 साल में यहां कई इस्लामी चरमपंथी हमले हुए हैं। इसमें 2002 में बाली में हुए श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोट शामिल हैं जिसमें 202 लोग मारे गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश