1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. नाइजीरिया में आत्मघाती हमले में 6 की मौत

नाइजीरिया में आत्मघाती हमले में 6 की मौत

 Written By: IANS
 Published : May 30, 2015 11:00 am IST,  Updated : May 30, 2015 12:48 pm IST

लागोस: नाइजीरिया के पूर्वोत्तर राज्य बोरनो के तसहान एलेड कस्बे में छह लोग उस समय मारे गए, जब एक आत्मघाती बम हमलावर ने एक शादी समारोह में बम विस्फोट कर दिया। राज्य के पुलिस प्रमुख

नाइजीरिया में...- India TV Hindi
नाइजीरिया में आत्मघाती हमले में 6 की मौत

लागोस: नाइजीरिया के पूर्वोत्तर राज्य बोरनो के तसहान एलेड कस्बे में छह लोग उस समय मारे गए, जब एक आत्मघाती बम हमलावर ने एक शादी समारोह में बम विस्फोट कर दिया।

राज्य के पुलिस प्रमुख एडरेमी ओपाडोकुन ने घटना की पुष्टि करते हुए राजधानी मैदुगुरी में कहा कि शुक्रवार को हुए आत्मघाती बम हमले में 30 लोग घायल भी हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ओपाडोकुन ने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मैदुगुरी, नाइजीरिया में प्रभावी आतंकवादी संगठन बोको हराम के खिलाफ संघर्ष का केंद्र है।

वर्ष 2014 में इसी राज्य के चिबोक इलाके से बोको हराम आतंकवादियों ने 200 स्कूली छात्राओं को अगवा किया था, जिनका अब तक सुराग नहीं मिल पाया है। पिछले कई सालों से बोरनो गोलीबारी और आत्मघाती हमलों की की चपेट में है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश