1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. नाइजीरिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तनाव, बुहारी कर सकते हैं SA का दौरा

नाइजीरिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तनाव, बुहारी कर सकते हैं SA का दौरा

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 08, 2019 11:31 am IST,  Updated : Sep 08, 2019 11:31 am IST

दक्षिण अफ्रीका में प्रवासियों के खिलाफ घृणा हिंसा (जीनोफोबिक हिंसा) की घटना के बाद नाइजीरिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तनाव को देखते हुए नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी अक्टूबर में दक्षिण अफ्रीका की आधिकारिक यात्रा पर आ सकते हैं।

नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी- India TV Hindi
नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी

जोहानिसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका में प्रवासियों के खिलाफ घृणा हिंसा (जीनोफोबिक हिंसा) की घटना के बाद नाइजीरिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तनाव को देखते हुए नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी अक्टूबर में दक्षिण अफ्रीका की आधिकारिक यात्रा पर आ सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति कार्यालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। दक्षिण अफ्रीका की आर्थिक राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में इस हफ्ते विदेशी लोगों के खिलाफ घातक हमले काफी बढ़ गए। 

इन में नाइजीरियाई व्यक्तियों द्वारा संचालित व्यवसायों और उनकी संपत्तियों को निशाना बनाया गया है। इस हिंसा के प्रतिशोध में नाइजीरिया में भी दक्षिण अफ्रीकी फर्मों पर हमले हुए और हिंसा की वजह से लागोस और अबुजा में दक्षिण अफ्रीका के राजनयिक मिशनों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। हिंसा में कम से कम 10 लोग मारे गए और सैकड़ों दुकानें नष्ट हो गईं। 

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा कि बुहारी की यात्रा का मकसद ‘‘दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों को और सुदृढ करना और दक्षिण अफ्रीका और नाइजीरिया में लोगों और व्यवसायों को प्रभावित करने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए संयुक्त रूप से व्यवस्था विकसित करना है’’। रविवार को भड़की हिंसा के बाद से 420 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश