1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. इस्तांबुल: नाइट क्लब में हुए आतंकी हमले में 39 की मौत, 70 से ज्यादा घायल

इस्तांबुल: नाइट क्लब में हुए आतंकी हमले में 39 की मौत, 70 से ज्यादा घायल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 01, 2017 06:51 am IST,  Updated : Jan 01, 2017 05:12 pm IST

टर्की: इस्तांबुल में एक बड़े आंतकी हमले में यहां एक नाइट क्लब में गोलीबारी हुई जिसमें करीब 39 लोगों के मारे जाने और लगभग 70 लोगों के घायल होने की खबरें हैं। सूत्रों के अनुसार

terrorist attack in istanbul night club- India TV Hindi
terrorist attack in istanbul night club

टर्की: इस्तांबुल में एक बड़े आंतकी हमले में यहां एक नाइट क्लब में गोलीबारी हुई जिसमें करीब 39 लोगों के मारे जाने और लगभग 70 लोगों के घायल होने की खबरें हैं। सूत्रों के अनुसार आतंकी सेंटा क्लॉज की ड्रेस में आया था। यह हमला इसंतांबुल के मशहूर रिन (REINA) नाम के डांस क्लब में हुआ। इस क्लब में रोजाना 100 से अधिक लोग और साथ ही तुर्की के जानेमाने लोग भी आते हैं। सूत्रों के अनुसार आतंकी सेंटा क्लॉज के कपड़ों में आया था क्लब के अंदर आते ही आतंकी ने गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी से बचने के लिए कुछ लोग पानी के अंदर जाकर छुप गए जिन्हें बाद में आपातकालीन कर्मियों ने बाहर निकाला।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश