1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. नीस: हमलावर हमले से दो दिन पहले समुद्र तट आया था

नीस: हमलावर हमले से दो दिन पहले समुद्र तट आया था

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 18, 2016 07:41 am IST,  Updated : Jul 18, 2016 07:42 am IST

नीस हमले की जांच में यह बात पता चली है कि हमलावर ट्रक चालक हमले से दो दिन पहले समुद्र तट आया था। यह बात नरसंहार के जांचकर्ताओं द्वारा सूचनाओं की कड़ी मिलाने और संभावित साथियों से पूछताछ में सामने आई है।

nice attack- India TV Hindi
nice attack

नीस: नीस हमले की जांच में यह बात पता चली है कि हमलावर ट्रक चालक हमले से दो दिन पहले समुद्र तट आया था। यह बात नरसंहार के जांचकर्ताओं द्वारा सूचनाओं की कड़ी मिलाने और संभावित साथियों से पूछताछ में सामने आई है। इस हमले की जिम्मदेारी इस्लामिक स्टेट ने ली है। जांच के करीब एक सूत्र ने एएफपी को बताया कि ट्यूनीशियाई मूल के 31 वर्षीय मोहम्मद लाओयूइज बोउहलेल ने हमले से ठीक पहले एक संदेश भेजा था जिसमें 7.65 mm की पिस्तौल हासिल करने पर संतुष्टि जतायी गई थी और अन्य हथियारों की आपूर्ति पर चर्चा की।

उसने वारदात के एक दिन पहले ट्रक पर खुद की तस्वीर भी ली थी जिससे उसने लोगों को रौंद दिया था जो फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के मौके पर आतीशबाजी का आनंद ले रहे थे। इस वारदात में 84 लोग मारे गए थे और करीब 300 लोग जख्मी हुए थे। पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि कुछ रिश्तेदारों और दोस्तों ने डिलीवरी चालक को ऐसा व्यक्ति बताया है जो बहुत ज्यादा शराब पीता था और कभी भी स्थानीय मस्जिद नहीं जाता था, जबकि अन्य ने जांचकर्ताओं को बताया कि हाल ही में कट्टर इस्लाम की ओर उसका रूख हो गया था। लेकिन इस्लामिक स्टेट से उसका संबंध साबित होता हो ऐसा अब तक कोई सूबत नहीं मिला है। आईएस ने कल हमले की जिम्मेदारी ली थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश