1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. तुर्की: अमेरिकी होटलों पर आतंकी हमलों का खतरा

तुर्की: अमेरिकी होटलों पर आतंकी हमलों का खतरा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 27, 2016 04:46 pm IST,  Updated : Sep 27, 2016 04:46 pm IST

अंकारा: तुर्की में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास ने चेतावनी दी है कि अदाना इलाके में अमेरिकी ब्रांड के होटलों को निशाना बनाकर आतंकवादी हमले किए जा सकते हैं। अपनी वेबसाइट पर सोमवार देर रात जारी एक

demo pic- India TV Hindi
demo pic

अंकारा: तुर्की में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास ने चेतावनी दी है कि अदाना इलाके में अमेरिकी ब्रांड के होटलों को निशाना बनाकर आतंकवादी हमले किए जा सकते हैं।

अपनी वेबसाइट पर सोमवार देर रात जारी एक बयान में दूतावास ने बताया कि उसे अदाना में अमेरिकी कंपनियों के होटलों को निशाना बनाने वाली संभावित आतंकवादी गतिविधि के विशिष्ट और विश्वसनीय सबूत मिले हैं।

बयान के अनुसार, अदाना में अमेरिकी नागरिकों को इन होटलों में शरण लेने के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। अदाना शहर इंसिरलिक एयरबेस से 16 किलोमीटर दूर है, जहां से अमेरिकी सेना सीरिया में आतंकवादी संगठन (आईएस) के खिलाफ अभियान चलाती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश