1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. सुपर मार्किट में कुछ इस अंदाज में पहुंची महिला, चौंक गए लोग

सुपर मार्किट में कुछ इस अंदाज में पहुंची महिला, चौंक गए लोग

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 04, 2016 10:48 am IST,  Updated : Sep 04, 2016 10:48 am IST

नैरोबी: हम लोग अक्सर सुपर मार्किट जैसी जगहों पर खरीदारी करने के लिए जाते हैं। रोजाना जाने वाली जगहों पर यदि आप किसी व्यक्ति को विचित्र कपड़ों में या विचित्र ढंग में देखते हैं तो

tribal- India TV Hindi
tribal

नैरोबी: हम लोग अक्सर सुपर मार्किट जैसी जगहों पर खरीदारी करने के लिए जाते हैं। रोजाना जाने वाली जगहों पर यदि आप किसी व्यक्ति को विचित्र कपड़ों में या विचित्र ढंग में देखते हैं तो आपको हैरानी होती है। ऐसा ही कुछ दक्षिण अफ्रीका में हुआ। यहां पर एक आदिवासी महिला सुपर मार्किट में खरीदारी करने के लिए पहुंची। महिला ने बकरी की खाल के कपड़े पहने हुए थे। और वह नंगे पैर सुपर मार्किट में खरीदारी कर रही थी। आदिवासी महिला ने पीठ पर अपने बच्चे तो लादा हुआ था जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया।

tribal
tribal

यह आदिवासी महिला सुपर मार्किट से वॉशिंग पाउडर ले रही थी। आमतौर पर यह आदिवासी लोग धूप से बचने के लिए मुंह पर मिट्टी का इस्तेमाल करते हैं। यह महिला नामीबिया के उपुवो में रहने वाली हिम्बा जनजाति की है।

हिम्बा जनजाति के यह आदिवासी बेहद ही पारंपरिक जीवन जीते हैं। खरीदारी करते हुए महिला की फोटो स्वीडन के वाइल्ड लाइफ और डॉक्युमेंट्री फोटोग्राफर बिजोर्न पैरसन ने खींची। बिजोर्न पैरसन ने कहा कि वह इस जनजाति पर एक डॉक्यूमेंट्री बना रहे हैं तभी उन्हें सुपर मार्किट में खरीदारी करते हुए यह आदिवासी महिला दिखी। इस आदिवासी महिला की उम्र लगभग 20 वर्ष होगी। वह अपनी पारंपरिक वेशभूषा में आई थी। हिन्बा जनजाति की महिलाएं सदैव ऐसे ही कपड़ें पहनती है फिर चाहे वह घर पर रहे या कहीं बाहर। यह जनजाति अपनी परंपराओं का सदैव पालन करती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश