1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. चिली में बाढ़ और भूस्खलन के कारण 3 लोगों की मौत, कई लापता

चिली में बाढ़ और भूस्खलन के कारण 3 लोगों की मौत, कई लापता

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 27, 2017 06:04 pm IST,  Updated : Feb 27, 2017 06:04 pm IST

मध्य और उत्तरी चिली में बाढ़ के कारण भारी तबाही मची है। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश और बाढ़ के कारण कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि अनेक लोग लापता हैं।

Chile Flood | AP Photo- India TV Hindi
Chile Flood | AP Photo

सेंटियागो: मध्य और उत्तरी चिली में बाढ़ के कारण भारी तबाही मची है। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश और बाढ़ के कारण कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि अनेक लोग लापता हैं। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दक्षिण अमेरिकी देश के आपदा बचाव अधिकारियों ने कहा कि शनिवार दोपहर से ही एंडीज पर्वत श्रंखला का पानी नीचे की ओर बह रहा था, जिसके कारण भूस्खलन हुआ और सड़कें कट गईं। इससे हजारों लोगों का संपर्क कट गया। पत्थर और मलबा गिरने से शहरों में जलापूर्ति करने वाली प्रणाली ध्वस्त हो गई और सेंटियागो इलाके के करीब 12 लाख घरों में जलापूर्ति बाधित हो गई।

राष्ट्रीय आपदा सेवा के निदेशक रिकार्डो टोरो ने बताया कि मध्य चिली के टेरमास डेल फ्लाको के करीब एक कार बाढ़ के पानी में बह गई। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई। राजधानी क्षेत्र के अधिकारी ने बताया कि सेंटियागो के नजदीक पानी से 2 शव बरामद हुए हैं। यहां के 5 लोग लापता हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश