1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. गाजा पट्टी पर इस्राइली बमबारी में तीन लोग घायल

गाजा पट्टी पर इस्राइली बमबारी में तीन लोग घायल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 09, 2017 11:00 am IST,  Updated : Aug 09, 2017 11:00 am IST

गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर इस्राइली बमबारी में तीन लोग घायल हो गये हैं, इनमे से एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

Three people injured in Israeli bombing on Gaza Strip- India TV Hindi
Three people injured in Israeli bombing on Gaza Strip

गाजा सिटी: गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर इस्राइली बमबारी में तीन लोग घायल हो गये हैं, इनमे से एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। फिलिस्तीनी सुरक्षा एवं चिकित्सा सेवा ने यहूदी राष्ट्र में रॉकेट हमले के कई घंटे बाद यह जानकारी दी। (इस माह के अंत में इस्राइल और फलस्तीन का दौरा करेंगे एंटोनियो गुटेरेस)

सुरक्षा सूत्रों ने एएफपी को बताया कि इस्राइल के युद्धक विमान ने कल रात उारी गाजा पट्टी में हमास के दो सैन्य ठिकानों पर हमला किया, जिसके कारण काफी नुकसान हुआ। गाजा सिटी में शिफा अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि हमले में घायल तीन लोगों का उपचार किया जा रहा है। इनमें से 26 साल के एक व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुयी है। उसके सिर में छर्रे लगे हैं।

इस्राइल की सेना ने हमले की पुष्टि की है और कहा है कि उन्होंने कुछ घंटे पहले गाजा से दागे गये रॉकेट के बदले यह हमला किया है। सेना के प्रवक्ता ने बताया कि उस दुर्घटना में कोई नुकसान अथवा क्षति नहीं हुई है। उल्लेखनीय है कि इस्राइल और इस्लामी चरमपंथी हमास के बीच गाजा के लिये 2008 से अभी तक कुल तीन जंग हो चुकी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश