1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. 'IS के तेल कारोबार की हिफाजत के लिए तुर्की ने रूसी लड़ाकू विमान मार गिराया'

'IS के तेल कारोबार की हिफाजत के लिए तुर्की ने रूसी लड़ाकू विमान मार गिराया'

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 01, 2015 08:51 am IST,  Updated : Dec 01, 2015 09:27 am IST

नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने तुर्की पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि यह देश इस्लामिक स्टेट (आईएस) की मदद कर रहा है। बकौल पुतिन, आईएस तुर्की को तेल की आपूर्ति

पुतिन का आरोप, तेल के...- India TV Hindi
पुतिन का आरोप, तेल के लिए गिराया विमान

नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने तुर्की पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि यह देश इस्लामिक स्टेट (आईएस) की मदद कर रहा है। बकौल पुतिन, आईएस तुर्की को तेल की आपूर्ति कर रहा है। वह बाधित न हो, इसलिए बीते दिनों तुर्की ने रूस का लड़ाकू विमान मार गिराया था, जो आईएस के आतंकियों पर हमला करने जा रहा था। सोमवार को पेरिस में क्लाइमेट समिट के दौरान रशियन प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन ने तुर्की के प्रेसिडेंट तैयप एरदोगान से मिलने की पेशकश भी ठुकरा दी।

संयुक्त राष्ट्र जलवायु वार्ता के इतर पेरिस के पास एक संवाददाता सम्मेलन में पुतिन ने कहा, 'हमारे पास यह विचार करने का हर कारण है कि हमारे विमान को मार गिराए जाने के निर्णय तुर्की के इलाकों के लिए तेल आपूर्ति लाइन को बचाने के इरादे से किया गया था।'

वहीं, ब्रसेल्स में नाटो पदाधिकारियों के साथ मुलाकात के बाद तुर्की के प्रधानमंत्री अहमत दावुतोग्लू ने कहा कि अपनी सीमा की सुरक्षा हमारा दायित्व है। ऐसा करते हुए की गई किसी कार्रवाई के लिए तुर्की कभी माफी नहीं मांगेगा। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर रूस यदि ज्यादा सूचनाएं चाहता है, बातचीत करना चाहता है, संबंध सामान्य करना चाहता हैं तो हम तैयार हैं। पुतिन ने 26 नवंबर को कहा था कि वे तुर्की की माफी का इंतजार कर रहे हैं।

इससे पहले पुतिन ने इसी हफ्ते तुर्की द्वारा रूसी लड़ाकू विमान मार गिराए जाने के बाद तुर्की के खिलाफ प्रतिबंधों का आदेश दिया था। पुतिन के आदेश में कुछ वस्तुओं पर पाबंदी शामिल है। हालांकि वस्तुओं का ब्योरा नहीं दिया गया है।

इस बीच, मारे गए रूसी पायलट का शव सोमवार को घर पहुंच गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश