1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. तुर्की में अमेरिकी दूतावास के प्रवेश द्वार पर बरसाई गई गोलियां, कोई हताहत नहीं

तुर्की में अमेरिकी दूतावास के प्रवेश द्वार पर बरसाई गई गोलियां, कोई हताहत नहीं

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 20, 2018 12:50 pm IST,  Updated : Aug 20, 2018 12:51 pm IST

तुर्की के मीडिया में आई खबरों के मुताबिक अंकारा में स्थित अमेरिकी दूतावास के बाहर सुरक्षा बूथ पर गोलियां बरसाई गई।

तुर्की, अमेरिका दूतावास, अमेरिका- India TV Hindi
तुर्की में अमेरिकी दूतावास के प्रवेश द्वार पर गोलियां बरसाई गईं, कोई हताहत नहीं Image Source : एपी

इस्तांबुल: तुर्की के मीडिया में आई खबरों के मुताबिक अंकारा में स्थित अमेरिकी दूतावास के बाहर सुरक्षा बूथ पर गोलियां बरसाई गई। निजी समाचार एजेंसी इहलास ने बताया कि सोमवार सुबह गेट संख्या छह के बाहर स्थित सुरक्षा बूथ पर सफेद रंग की चलती कार से चार से पांच राउंड गोलियां बरसाई गई।

हालांकि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। तुर्की में ईद मनाई जा रही है जिसके उपलक्ष्य में इस हफ्ते अमेरिकी मिशन बंद है। गोलीबारी की घटना तड़के पांच बजे की है। अब पुलिस उस कार की तलाश कर रही है। जेल में बंद अमेरिका के एक पादरी को लेकर अंकारा और वॉशिंगटन के बीच संबंधों में तनातनी चल रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश