1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. ब्राजील में बस-ट्रक की टक्कर, 20 मरे

ब्राजील में बस-ट्रक की टक्कर, 20 मरे

 Written By: IANS
 Published : Nov 01, 2016 09:14 am IST,  Updated : Nov 01, 2016 09:14 am IST

ब्राजील के पराना राज्य में एक बस व ट्रक की सीधी टक्कर में 20 लोगों की मौत हो गई और 9 अन्य घायल हो गए।

Twenty dead as bus and truck collide in brazil- India TV Hindi
Twenty dead as bus and truck collide in brazil

रियो डी जेनेरियो: ब्राजील के पराना राज्य में एक बस व ट्रक की सीधी टक्कर में 20 लोगों की मौत हो गई और 9 अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी एफे न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुर्घटना सोमवार को काफेजल दो सुल कस्बे के निकट घटी।

बस में कम से कम 30 मरीज व उनके परिजन सवार थे, जो उमुआरामा शहर स्थित अस्पताल की तरफ जा रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही ट्रक से उसकी टक्कर हो गई।

टक्कर के बाद लगी आग में ट्रक चालक व 18 अन्य लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला को बस से जिंदा निकाला गया, जिसकी बाद में अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश