1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. यमन के बंदरगाह पर 20 भारतीय नागरिक मारे गए !

यमन के बंदरगाह पर 20 भारतीय नागरिक मारे गए !

 Written By: Agency
 Published : Sep 08, 2015 11:39 pm IST,  Updated : Sep 09, 2015 02:03 pm IST

यमन: यमन के होदायदाह बंदरगाह पर 20 भारतीय नागरिकों के मारे जाने की सूचना है। अंतराष्‍ट्रीय मीडिया एजेंसी की एक खबर के अनुसार मंगलवार को सऊदी अरब ने ईंधन तस्‍करों पर हमला किया। जिसमें 20

यमन के बंदरगाह पर 20...- India TV Hindi
यमन के बंदरगाह पर 20 भारतीय नागरिक मारे गए

यमन: यमन के होदायदाह बंदरगाह पर 20 भारतीय नागरिकों के मारे जाने की सूचना है। अंतराष्‍ट्रीय मीडिया एजेंसी की एक खबर के अनुसार मंगलवार को सऊदी अरब ने ईंधन तस्‍करों पर हमला किया। जिसमें 20 भारतीय नागरिकों के भी मारे जाने की संभावना जताई गई है। घटना की पुष्टि वहां के लोकल नागरिकों और मछुआरों ने की है। नागरिकों और मछुआरों के अनुसार सऊदी की गठबंधन सेना ने दो बोटों को निशाना बनाया था। निशाना बनाई गई दो बोटों में से एक बोट यमन के होदायदाह बंदरगाह पर थी जिसे निशाना बनाया गया था।

गौरतलब है कि बीते शुक्रवार से अरब राष्‍ट्रो के एक गठबंधन ने सना और दूसरी जगहों पर हमलों में तेजी दिखाई है। इन इमलों को हूथी द्वारा पिछले दिनों उस मिसाइल हमलें के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है जिसमें 60 सऊदी, बहरैनी और यूएई के जवानों के मारे जाने से जोड़कर देखा जा रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश