1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. टिम्बकटू में हुए रॉकेट और कार बम हमले में UN शांतिदूत की मौत, कई घायल

टिम्बकटू में हुए रॉकेट और कार बम हमले में UN शांतिदूत की मौत, कई घायल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 15, 2018 08:58 am IST,  Updated : Apr 15, 2018 08:58 am IST

टिम्बकटू के हवाई अड्डा क्षेत्र में रॉकेट और कार बम हमले में संयुक्त राष्ट्र के एक शांति सैनिक की मौत हो गई और कई घायल हुए हैं। साथ ही फ्रांस के भी 10 से अधिक सैनिक हमले में घायल हुए हैं।

UN peacekeeper killed in rocket and car bomb attack in...- India TV Hindi
UN peacekeeper killed in rocket and car bomb attack in Timbuktu many injured

बमाको: टिम्बकटू के हवाई अड्डा क्षेत्र में रॉकेट और कार बम हमले में संयुक्त राष्ट्र के एक शांति सैनिक की मौत हो गई और कई घायल हुए हैं। साथ ही फ्रांस के भी 10 से अधिक सैनिक हमले में घायल हुए हैं। माली के रक्षा मंत्रालय ने यह उक्त जानकारी दी। मंत्रालय ने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा , ‘‘ एक आतंकवादी हमले में ’’ फ्रांस के बरखान सैन्य शिविर और उत्तरी माली शहर के बाहर तैनात संयुक्त राष्ट्र के सैनिकों को निशाना बनाया गया। (रूसी चैनल ने जताई तीसरे विश्‍वयुद्ध की आशंका, लोगों से कहा तैयार हो जाओ )

करीब एक दर्जन रॉकेट दो शिविरों पर दागे गए जहां संयुक्त राष्ट्र के नीले हेल्मेट पहने दो वाहनों में से एक पर आए बंदूकधारियों ने बम ले रखे थे। बयान में कहा गया , ‘‘ इनमें से एक वाहन में सवार हमलावरों ने धमाका कर खुद को उड़ गया जबकि संयुक्त राष्ट्र के चिन्ह वाला दूसरा वाहन रुक गया। ’’

मंत्रालय ने बताया कि हताहत के ताजा आकंड़ों के अनुसार संयुक्त राष्ट्र का एक सैनिक मारा गया है और कई अन्य घायल हुए हैं। वहीं फ्रांस के भी 10 से अधिक सैनिक घायल हैं। इसमें कहा गया कि , ‘‘ इलाके की तलाश जारी है। स्थिति अब नियंत्रण में है। ’’ एक विदेशी सुरक्षा सूत्र ने ‘ एएफपी ’ को बताया कि टिम्बकटू हमला ‘‘ अभूतपूर्व ’’ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश