1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. संयुक्त राष्ट्र ने अलेप्पो में बिगड़े हालात पर जताई चिंता

संयुक्त राष्ट्र ने अलेप्पो में बिगड़े हालात पर जताई चिंता

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 07, 2016 05:58 pm IST,  Updated : Aug 07, 2016 05:58 pm IST

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र के कॉर्डिनेशन ऑफ ह्यूमनटेरियन अफेयर्स (ओसीएचए) कार्यालय सीरिया के अलेप्पो शहर में बिगड़ती सुरक्षा और मानवीय स्थिति को लेकर चिंतित है। संयुक्त राष्ट्र

फरहान हक- India TV Hindi
फरहान हक

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र के कॉर्डिनेशन ऑफ ह्यूमनटेरियन अफेयर्स (ओसीएचए) कार्यालय सीरिया के अलेप्पो शहर में बिगड़ती सुरक्षा और मानवीय स्थिति को लेकर चिंतित है। संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता फरहान हक ने एक नियमित समाचार ब्रीफिंग में कहा, संयुक्त राष्ट्र राहत एजेंसी विशेष रूप से पूर्वी अलेप्पो में फंसे लगभग 2, 75,000 लोगों की स्थिति को लेकर चिंतित है।

उन्होंने कहा कि सात जुलाई तक पूर्वी अलेप्पो पहुंचने वाले आखिरी उपलब्ध मार्ग कैसटेलो रोड के जरिए संयुक्त राष्ट्र और उसके सहयोगियों द्वारा तुर्की की सीमा पार से कुछ 1,44,000 लोगों को नियमित रूप से खाद्य आपूर्ति सहित हजारों लोगों को सहायता प्रदान की गई। अब यह मार्ग संघर्ष के दौरान बाधित हो चुका है।

हक ने कहा, "संयुक्त राष्ट्र द्वारा शहर के अंदर बुनियादी सहायता उपलब्ध है, लेकिन जरूरतमंद लोगों तक पहुंच की परेशानी और लगातार जारी संघर्ष के कारण स्थिति बिगड़ती जा रही है।"

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश