1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. जेरूसलम में जल्द एंबेसी खोलेगा अमेरिका, पहले ही मान चुका है इजरायल की राजधानी

जेरूसलम में जल्द एंबेसी खोलेगा अमेरिका, पहले ही मान चुका है इजरायल की राजधानी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 24, 2018 02:11 pm IST,  Updated : Feb 24, 2018 02:14 pm IST

अगर अमेरिका ऐसा करता है तो वो लंबे समय से चली आ रही अपनी नीति को पलट देगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति...- India TV Hindi
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। Image Source : PTI

अमेरिका जल्द ही इजरायल की नई राजधानी जेरूसलम में राजधानी खोलने जा रहा है। अमेरिकी विदेश विभाग का कहना है कि अमेरिका मई में जेरूसलम में अपना इजरायली दूतावास खोलने की योजना बना रहा है। अगर अमेरिका ऐसा करता है तो वो लंबे समय से चली आ रही अपनी नीति को पलट देगा। अमेरिका के इस कदम का अभी से ही जिसका वैश्विक तौर पर विरोध शुरू हो गया है। 

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, शुक्रवार को विदेश विभाग की प्रवक्ता हीदर नॉर्ट ने एक बयान में कहा कि दूतावास शुरू में आर्नोना की एक इमारत में खोला जाएगा, जहां से फिलहाल जेरूसलम में अमेरिका के महावाणिज्य दूत के वाणिज्यदूत संबंधी कार्य संचालित किए जाते हैं।  नॉर्ट ने कहा कि आर्नोना परिसर में नया दूतावास उपभवन 2019 के अंत तक खुलेगा।  इस बीच, अमेरिका ने इजरायल में स्थायी दूतावास के लिए जगह तलाश करनी शुरू कर दी है।  प्रवक्ता ने कहा कि दूतावास संयोग से मई में खुल रहा है, जिस समय इजरायल की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ भी है। पूरे इजरायल समेत जेरूसलम मुख्य रूप से विवादित जगह है। अनेक देश इस क्षेत्र के फिलिस्तीन का मानते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश