1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. Viral Video: नागिन के चक्कर में बीच सड़क पर भिड़े दो सांप

Viral Video: नागिन के चक्कर में बीच सड़क पर भिड़े दो सांप

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 01, 2016 09:11 am IST,  Updated : Dec 01, 2016 09:11 am IST

मेलबर्न: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो सांपों के बीच वर्चस्व की जंग दिखाई गई है। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों के बीच बहस शुरू हो गई है।

Snake Fight- India TV Hindi
Snake Fight

मेलबर्न: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो सांपों के बीच वर्चस्व की जंग दिखाई गई है। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों के बीच बहस शुरू हो गई है। लोग उनकी लड़ाई को लेकर कयास लगाने लगे हैं।

कुछ लोगों का कहना है कि यह लड़ाई नहीं है बल्कि दोनों का मिलन है। यह वीडियो सेंट्रल वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के मेर्रेडीन की एक सड़क का है जहां इन दो सांपों को इस तरह से एक-दूसरे लिपटे हुए देखा गया है।

इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सड़क पर दो सांप एक-दूसरे से बुरी तरह से लिपटे हुए हैं। उनका पूरा शरीर किसी रस्से की तरह आपस में उलझा हुआ है। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स में बहस शुरू हो गई है। एक यूजर ने लिखा- सब जानते हैं कि यह एक पुरुष और महिला सांप का संभोग है।

वहीं, दूसरे ने दावा पर आशंका जताते हुए कहा कि यह स्पष्ट रुप से महिला के कारण पुरुष सांप के बीच हो रही लड़ाई है। मेलबर्न यूनिवर्सिटी जियोलॉजी डिपार्टमेंट के पीएचडी स्टूडेंट क्रिस्टोफर जॉली ने डेली से पुष्टि की है कि सांपों के बीच फीमेल सांप को लेकर लड़ाई हो रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश