1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. इस 'सुंदरी' से दोबारा शादी कर सकते हैं रुसी राष्ट्रपति पुतिन!

इस 'सुंदरी' से दोबारा शादी कर सकते हैं रुसी राष्ट्रपति पुतिन!

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 16, 2016 01:07 pm IST,  Updated : Apr 16, 2016 01:07 pm IST

इन दिनों रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन का नाम रूस की ओलंपिक जिमनास्ट एलिशा खार्चेवा से जोड़ा जा रहा है और वे दोबारा शादी के सवालों को लेकर सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा है कि पुतिन ने मॉस्को के बेहद पॉश इलाके में अपनी उम्र से करीब 40 साल छोटी

alisha- India TV Hindi
alisha

नई दिल्‍ली: इन दिनों रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन का नाम रूस की ओलंपिक जिमनास्ट एलिशा खार्चेवा से जोड़ा जा रहा है और वे दोबारा शादी के सवालों को लेकर सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा है कि पुतिन ने मॉस्को के बेहद पॉश इलाके में अपनी उम्र से करीब 40 साल छोटी ब्यूटी क्वीन एलिशा खार्चेवा को लग्जरी फ्लैट भेंट किया है। दरअसल लुदमिला से साल 2013 में तलाक ले चुके पुतिन से बीते दिनों एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शादी को लेकर सवाल पूछा गया कि वह कब दोबारा शादी कर रहे हैं। इस पर पुतिन ने अपने जवाब में कहा, 'हो सकता है कि एक दिन मैं आपकी जिज्ञास को शांत (क्यूरिओसिटी को सैटिसफाई) कर पाऊं।' पुतिन के इस जवाब ने एक बार फिर से कयासों को जोर दे दिया है। यह पहली बार है जब रूसी राष्ट्रपति ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ कहा है।

जानकारी के मुताबिक, पुतिन एक कार्यक्रम में गुरुवार को सवालों का जवाब दे रहे थे। तब एक महिला ने पुतिन से दोबारा शादी से जुड़ा सवाल पूछा। पहले तो पुतिन ने मजाक में कहा कि ऐसे सवाल का असर एक्सचेंज रेट या ऑयल प्राइस पर पड़ सकता है लेकिन बाद में पुतिन ने कहा कि 'हो सकता है कि एक दिन मैं आपकी क्यूरिओसिटी को सैटिसफाई कर पाऊं। पिछली बार जब पुतिन से ऐसा सवाल पूछा गया था तो उन्होंने इसका सही जवाब नहीं दिया था। बता दें हाल के दिनों में पुतिन का नाम रूस की ओलिंपिक जिमनास्ट अलीना काबायेवा और ब्यूटी क्वीन एलिशा खार्चेवा से जुड़ा था। पुतिन से ओलिंपिक जिमनास्ट अलीना के रिलेशन की चर्चा काफी लंबे समय से चल रही है और इतना ही नहीं मॉस्को फेस्टिवल में पहुंची अलीना को देखकर मीडिया में उनके प्रेग्नेंट होने तक की बात कही जा रही थी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश