1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. शर्मनाक हरकत: गिर रही थी नौकरानी, मालकिन बनाती रही VIDEO

शर्मनाक हरकत: गिर रही थी नौकरानी, मालकिन बनाती रही VIDEO

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 03, 2017 03:41 pm IST,  Updated : Apr 03, 2017 03:41 pm IST

कुवैत: हाल ही में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपको यह एहसास हो जाएगा कि दुनिया में इंसान की जान का कोई मूल्य नहीं है। इस

kuwait- India TV Hindi
kuwait

कुवैत: हाल ही में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपको यह एहसास हो जाएगा कि दुनिया में इंसान की जान का कोई मूल्य नहीं है। इस वीडियो को कुवैत में बनाया गया है। वीडियो में एक महिला सातवीं मजिंल की खिड़की पर लटकी हुई है और दूसरी महिला उसे बचाने के बजाय उसका वीडियो बना रही है।

दरअसल खिड़की से लटक रही महिला नौकरानी है किसी बात से तंग आकर नौकरानी ने आत्महत्या के लिए छलांग लगाई, लेकिन इसी बीच उसका इरादा बदल गया और वो खिड़की के सहारे लटक गई। उसने बार-बार मदद के लिए पुकारा लेकिन सामने खड़ी औरत ने उसकी मदद नहीं की, और उसका वीडियो बनाने लगी। वीडियो बनाने वाली यह औरत नौकरानी की मालकिन है। नौकरानी के बार-बार मदद के लिए पुकारने के बाद भी उसने मदद नहीं की।

महिला को लटकता हुआ देख नीचे खड़े लोगों ने महिला की मदद की और जान बचा ली। जब लोगों ने उसके पास जाकर देखा तो वो हैरान रह गए। महिला की सांसे चल रही थी। घटना स्थल पर मौजूद लोग महिला को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले गए। अब महिला पूरी तरह से सुरक्षित है। उसे थोड़ी चोटें आई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वीडियो बना रही महिला को नौकरानी को न बचाने की कोशिश करने पर और वीडियो बनाने के जुर्म में हिरासत में ले लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश