1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. खेल-खेल में पोकेमॉन ने किया रेप, महिला का अजब दावा

खेल-खेल में पोकेमॉन ने किया रेप, महिला का अजब दावा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 12, 2016 11:11 am IST,  Updated : Aug 12, 2016 11:11 am IST

मोबाइल गेम पोकेमॉन गो जो दुनिया भर में वायरल हो चुका है, उसे लेकर हर दिन नए किस्से सुनने को मिल रहे हैं। अब इस गेम से जुड़ी बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है जिसपर विश्वास करना जरा मुश्किल है।

pokemon go- India TV Hindi
pokemon go

नई दिल्ली: मोबाइल गेम पोकेमॉन गो जो दुनिया भर में वायरल हो चुका है, उसे लेकर हर दिन नए किस्से सुनने को मिल रहे हैं। अब इस गेम से जुड़ी बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है जिसपर विश्वास करना जरा मुश्किल है। रूस में एक महिला ने दावा किया है कि पोकेमॉन के कैरक्टर ने उसके साथ रेप किया है।

रूस के स्थानीय न्यूज चैनलों के मुताबिक यह शादीशुदा महिला पोकेमॉन कैरेक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंच गई। उसने कहा कि जब वह अपने बेड पर बैठकर पोकेमॉन गो खेल रही थी, तो एक पोकेमॉन कैरेक्टर इसी दौरान उसके बिस्तर पर आ गया और उसके साथ रेप करने लगा।

महिला का तो यहां तक कहना है कि जब भी वह पोकेमॉन गो ऐप को अपने स्मार्टफोन पर शुरू करती है, तो वह रेप करने वाला पोकेमॉन कैरेक्टर उसके बेड पर ही नजर आता है। हालांकि उसके अविश्वसनीय आरोप के बिना पर पुलिस ने रिपोर्ट लिखने से इनकार कर दिया और उसे किसी साइकोलॉजिस्ट के पास जाने का सुझाव दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश