1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. दुनिया का सबसे खूंखार आतंकी अबू बकर अल बगदादी अपने घर में घिरा

दुनिया का सबसे खूंखार आतंकी अबू बकर अल बगदादी अपने घर में घिरा

 Published : Nov 03, 2016 01:03 pm IST,  Updated : Nov 03, 2016 01:03 pm IST

दुनिया का सबसे खूंखार आतंकवादी अबू बकर अल बगदादी अपने घर में घिर गया है। सेना ISIS के गढ़ में घुस चुकी है, सेना के बेहद खतरनाक कमांडो बगदादी के आतंकियों को मौत के घाट उतार रहे हैं लेकिन...

baghdadi- India TV Hindi
baghdadi

दुनिया का सबसे खूंखार आतंकवादी अबू बकर अल बगदादी अपने घर में घिर गया है। सेना ISIS के गढ़ में घुस चुकी है, सेना के बेहद खतरनाक कमांडो  बगदादी के आतंकियों को मौत के घाट उतार रहे हैं लेकिन असली टारगेट बगदादी है, जिसके खात्मे के लिए एक सीक्रेट प्लान बनाया गया है।

बगदादी मोसुल में है जहां एक सीक्रेट प्लान के तहत जबरदस्त सैनिक कार्रवाई चल रही है। लेकिन अब बगदादी का गढ़ और उस गढ़ में फैला उसका साम्राज्य तहस नहस की कगार पर आ गया है।

 
इराकी कमांडोज इराक के मोसुल को ISIS के कब्जें से आज़ाद कराने के बाद आतंकी के ठिकाने में दाखिल हो रहे हैं। सेना के कमांडो एक-एक घर की तलाशी ले रहे हैं। आतंकियों के ठिकानों तक पहुंचने से पहले ही सेना के कमांडो फायरिंग करते हैं। खतरनाक हथियारों से IS के ठिकानों को निशाना बनाया जाता है और फिर शुरू होता है सबसे खतरनाक सर्च ऑपरेशन।

इराकी सेना मोसुल में ISIS के ठिकानों को एक के बाद कब्जे में ले रही है। पहले बम बारूद और हवाई हमला किया जाता है, इसके बाद जब बगदादी के आतंकी सेना के डर से भागते हैं या मारे जाते हैं तो इराकी सेना आतंकियों के ठिकाने पर सर्च ऑपरेशन करती है और जब सेना को पूरी तरह से ये भरोसा हो जाता है कि अब यहां पर सब कुछ ठीक है... तो सेना उस ठिकाने पर कब्जा कर लेती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश