1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. फ्लैशबैक 2017: साल की इन आतंकी घटनाओं ने लोगों को कराया मौत से रूबरू

फ्लैशबैक 2017: साल की इन आतंकी घटनाओं ने लोगों को कराया मौत से रूबरू

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Dec 26, 2017 09:49 am IST,  Updated : Dec 27, 2017 07:50 pm IST

साल 2017 कुछ ही दिनों में खत्म होने जा रहा है। इस साल में दुनिया में कई बड़ी घटनाएं हुई, जिसमें कुछ ऐसी भी घटनाएं थी जिन्होंने पूरी दुनिया को खौफ में डाल दिया। इस साल हुए कई आतंकी हमलों ने लोगों की जिंदगियों को तबाह कर दिया।

terrorist attack 2017- India TV Hindi
terrorist attack 2017

साल 2017 कुछ ही दिनों में खत्म होने जा रहा है। इस साल में दुनिया में कई बड़ी घटनाएं हुई, जिसमें कुछ ऐसी भी घटनाएं थी जिन्होंने पूरी दुनिया को खौफ में डाल दिया। इस साल हुए कई आतंकी हमलों ने लोगों की जिंदगियों को तबाह कर दिया। आंकड़ों की माने तो साल 2017 में दुनियाभर में छोटे-बड़े 1087 हमले हुए। इन आतंकी हमलों में कम से कम 7437 लोगों की मौत हुई। आज हम आपको फिर से उन आतंकी हमलों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने  साल 2017 में पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया। (2017 में चीन ने दक्षिण चीन सागर के 90% क्षेत्र में बढ़ाया अपना नियंत्रण )

1. बार्सिलोना के सिटी सेंटर और कैम्ब्रिल्स में आतंकी हमला:  स्पेन के बार्सिलोना और कैम्ब्रिल्स में हुए आतंकी हमले में बार्सिलोना के सिटी सेंटर में आतंकियों की एक वैन ने कई लोगों को कुचल दिया। इसमें 13 लोगों की मौत हो गई, और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। वहीं, दूसरा हमला बार्सिलोना से 100 किलोमीटर दूर कैम्ब्रिल्स में हुआ। यहां कार ने पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर भागने की कोशिश की। इस घटना में 1 पुलिसकर्मी सहित 7 लोग घायल हो गए। हालांकि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 4 आतंकियों को मार गिराया। वहीं, एक संदिग्ध आतंकी को घायल कर गिरफ्तार कर लिया गया। इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन ISIS ने ली थी। पुलिस ने ट्विटर पर इस घटना को भयावह बताया था। कैटोलोनिया प्रांत की पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘बार्सिलोना के लॉस रामब्लास इलाके में एक व्यक्ति ने वाहन से टक्कर मारी। इसमें कई लोग घायल हो गए।’’

अगली स्लाइड में पढ़े और आतंकी घटनाओं के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश