1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. फ्लैशबैक 2017: साल की इन आतंकी घटनाओं ने लोगों को कराया मौत से रूबरू

फ्लैशबैक 2017: साल की इन आतंकी घटनाओं ने लोगों को कराया मौत से रूबरू

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Dec 26, 2017 09:49 am IST,  Updated : Dec 27, 2017 07:50 pm IST

साल 2017 कुछ ही दिनों में खत्म होने जा रहा है। इस साल में दुनिया में कई बड़ी घटनाएं हुई, जिसमें कुछ ऐसी भी घटनाएं थी जिन्होंने पूरी दुनिया को खौफ में डाल दिया। इस साल हुए कई आतंकी हमलों ने लोगों की जिंदगियों को तबाह कर दिया।

terrorist attack 2017
terrorist attack 2017

9. मिस्र में मस्जिद पर हमला: मिस्र के अशांत उत्तरी सिनाई में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान एक मस्जिद पर हुए संदिग्ध आतंकी हमले में कम से कम 235 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्‍यादा घायल हो गए। सूत्रों ने बताया कि अलआरिश शहर के अल रौदा मस्जिद के समीप यह बम रखा गया था जो नमाज के दौरान फट गया। समाचार एजेंसी एमईएनए के अनुसार चार वाहनों में सवार बंदूकधारियों ने मौके से भागने से कोशिश कर रहे लोगों पर गोलियां भी चलायीं। ‘अहराम ऑनलाइन’ के अनुसार कम से कम 235 नमाजियों की मौत हो गई और 109 अन्य घायल हो गए। विस्फोट में मस्जिद को भी काफी नुकसान पहुंचा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश